मुख्यमंत्री ने लिया बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह का जायजा

पटना : बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में की जा रही तैयारियों के संबंध में बैठक की, बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री ने बिहार विधान मंडल परिसर में भ्रमण कर शताब्दी समारोह के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये|मुख्यमंत्री ने विस्तारित भवन के बेसमेंट में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का भी जायजा लिया और निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया|बिहार विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए महामहिम राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को बिहार आयेंगे और 21 अक्टूबर को समारोह में शामिल होंगे|विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति महोदय को आमंत्रित किया है|इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री  तारकिशोर प्रसाद, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, संसदीय कार्य सह शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे|

0Shares