पृथ्वी कुमार माली का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पटना सिटी : भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली का पटना सिटी पहुंचने पर भारतीय जन परिवार पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने खोजकला में उनका जोरदार स्वागत किया|पार्टी नेता सुधीर मालाकार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पृथ्वी कुमार माली का स्वागत किया, माली सभी कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया|पृथ्वी कुमार माली ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा  कि बिहार में अपार संभावनाएं हैं, बिहार के विकास के लिए हमसब को एकसाथ आकर पार्टी को मजबूत करना होगा| इस अवसर पर सुधीर कुमार माली, विकास कुमार, बिजय कुमार, बालदेव एवं लाला राय सहित कई लोग उपस्थित थे|

0Shares