14 फरवरी से हटेगा कोरोना प्रतिबंध : मुख्यमंत्री

पटना : एक अणे मार्ग स्थित  संकल्प में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 फरवरी, 2022 से राज्य में कोरोना को लेकर लगाए गए सभी प्रतिबंध को हटाने का निर्णय लिया है| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कोरोना के लगातार गिरावट को देखते हुए 14 फरवरी से सभी प्रतिबंध को हटाते हुए पूर्व की तरह सभी कुछ खोलने का निर्णय अगले आदेश तक दिया है | श्री कुमार ने इस बैठक में कहा की कोरोना के प्रकोप में हाल के दिनों  काफी गिरावट आई है इसलिए अब राज्य में सभी कुछ पूर्व की तरह खोलने का निर्णय लिया गया है| उन्होंने कहा की प्रतिबंध हटाने के बावजूद कोरोना गाइडलाईन का पालन सभी को करना पड़ेगा, जिसमें सामाजिक दुरी , मास्क का प्रयोग सभी को करना पड़ेगा| मुख्यमंत्री ने कहा की इसके अतिरिक्त सभी जिलाधिकारी अपने जिला में कोरोना की स्थिति को देखते हुए जिलास्तर पर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होंगे| इस बैठक में  वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.  उप मुख्यमंत्री द्वय तारकिशोर प्रसाद- रेणु देवी, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी,  स्वास्थ्य सचिव प्रत्यय अमृत, जलसंसाधन  सचिव संजय अग्रवाल, गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव के साथ ही अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी जुड़े हुए थे|

0Shares