कृषि मेला में किसानों को दी जा रही है कृषि यंत्रों की जानकारी : प्रेम

पटना : कृषि मंत्रीडाॅ.प्रेम कुमार ने कहा कि स्थानीय गांधी मैदान पटना में आयोजित एग्रो बिहार 2020 राष्ट्रीय कृषि यंत्र प्रदर्शनी-सह-किसान मेला  के  दूसरे दिन बड़ी मात्रा में राज्य के किसान भाग ले रहे हैं|इस मेला में किसानों को कृषि यंत्रों का प्रदर्शन,उनके बारे में तकनीकी जानकारी तथा उन्हें कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ एक ही साथ मिल रहा है,यह मेला 14 से 17 फरवरी तक कृषि विभाग, बिहार द्वारा आईसीसी के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है, राज्य में इसका आयोजन वर्ष 2011 से लगातार किया जाता रहा है|मेला परिसर में संचालित किसान पाठशाला में प्रतिभागी किसानों को बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के वैज्ञानिक ई.सतीश कुमार एवं ई.अशोक कुमार द्वारा बागवानी से संबंधित विभिन्न कृषि यंत्रों की जानकारी,उपयोगिता/प्रयोग विधि तथा फसलों के बोआई के उपरान्त कटाई,दौनी एवं उसके प्रसंस्करण से संबंधित कृषि यंत्रों की जानकारी उपयोगिता एवं उनके प्रयोग विधि के बारे में विस्तार से बताया गया|डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के वैज्ञानिक मनोरंजन कुमार द्वारा किसानों को लैंड लेजर लेवलर, कम्बाईन हार्वेस्टर पोटैटो प्लांटर कृषि यंत्रों के बारे में बताया गया|इसके साथ ही पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान पटना के पदाधिकारी डाॅ.अनामिका एवं डाॅ.शशिकला ने पशुपालन विभाग द्वारा चलाये जा रहे पशुओं में लगने वाले बीमारियों एवं इससे बचाव हेतु टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई|

0Shares