नक्सल अभियान को लेकर बिहार-झारखंड के डीजीपी ने की बैठक

रांची : झारखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय कक्ष में बिहार एवं झारखंड राज्य के बीच INTER  STATE  CO-ORDINATION  COMMITTEE की बैठक आयोजित की गई,बैठक में दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों तथा अन्य नक्सली संगठनों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों की नयी कार्य योजना तथा पूर्व से चलाये जा रहे नक्सली अभियानों में तेजी लाने के लिये विचार-विमर्श किया गया|बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस के बीच आपसी संपर्क एवं समन्वय की सराहना की गयी,तथा नक्सली अभियानों में मिल रही सफलताओं पर संतोष व्यक्त किया गया|चलाये जा रहे नक्सल अभियानों में और तेजी लाने के लिये दोनो राज्यों के नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों गिरिडीह,जमुई,चतरा,गया,हजारीबाग,गया,पलामू एवं औरंगाबाद के अतिरिक्त अन्य नक्सल प्रभावित सीमा क्षेत्रों में आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दियागया|बैठक में पुलिस महानिदेशक झारखंड कमल नयन चौबे,बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय,अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा अजय कुमार सिंह,अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान मुरारीलाल मीणा,पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ राजकुमार,पुलिस महानिरीक्षक अभियान साकेत कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नक्सल विशेष शाखा धनंजय कुमार सिंह उपस्थित थे|

0Shares