रेल अधिकारी और कर्मचारियों को डीआरएम ने दिलाई शपथ

धनबाद/झारखंड :  रेल मंडल धनबाद कार्यालय में  “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें धनबाद के रेल अधिकारी और कर्मचारियों को धनबाद रेल डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने सभी रेल अधिकारी और कर्मचारियों को “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” के बारे में जानकारी दी|डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के अनुपालन की शपथ  दिलाई|डीआरएम श्री सिन्हा ने मीडिया को बताया कि “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” (30 अक्टूबर से 05 नवंबर, 2023) के तहत आज मंडल रेल कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा के अनुपालन की शपथ दिलाई गई|

0Shares