दलाई लामा ने किया एक अण्णे मार्ग स्थित बोधि वृक्ष की पूजा अर्चना

पटना : बौद्ध धर्म गुरू परम पावन दलाई लामा  ने एक अण्णे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में बोधि वृक्ष के समक्ष परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की, इस अवसर पर दलाई लामा के साथ बुद्ध स्मृति पार्क के पुजारी रेवता भीखू भंते एवं अन्य बौद्ध भिक्षुओं ने भी विश्व शांति, राष्ट्र एवं राज्य में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिये प्रार्थना की, प्रार्थना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सरीक हुए|इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी,विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारून रशीद, उप मुख्यमंत्री  सुशील कुमार मोदी,भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी,बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदयकांत मिश्रा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे|प्रार्थना के उपरांत मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रतीक चिह्न के रूप में एवं अंग वस्त्र भेंट किया,दलाई लामा ने भी मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह् एवं खादा भेंट कर आशीर्वाद दिया|

0Shares