सात जुलाई को रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा : कृष्ण कृपा दास

पटना : आगामी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर स्थानीय इस्कॉन मंदिर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया| इस आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इस्कॉन पटना के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास जी ने पत्रकारों को बतया की इस वर्ष श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन पटना में 07 जुलाई 2024  किया जाएगा| विगत कई वर्षों से रथ यात्रा का सफल आयोजन से इसकी लोकप्रियता और प्रसिद्धि आम लोगों के बीच में  बढ़ी है| बिहार  ही नहीं देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेशों से भी लोग इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए यहाँ आ रहे हैं| श्री जगन्नाथ रत यात्रा को सुगन्धित फूलों से सजाया जायेगा  जो विशेष आकर्षण का केंद्र होगा|

0Shares