बिहार में कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत : अजय कपूर

पटना : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह बिहार प्रभारी अजय कपूर ने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि बिहार में कांग्रेस पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है,राज्य के कांग्रेसजन अपने सभी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर पूरी निष्ठा से कांग्रेस को मजबूत करने में लग जाये तो आने वाले समय में बिहार में कांग्रेस पार्टी 1990 के पूर्व की स्थिति में आ जायेगी|श्री कपूर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष,पार्टी के विधानसभा एवं विधान परिषद के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी एवं प्रमुख कांग्रेसजनों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे|बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा.मदन मोहन झा ने की,श्री कपूर ने कहा कि वे पार्टी के सभी वर्ग के नेताओं की भावना को इमानदारी पूर्वक कांग्रेस आलाकमान के सामने ब्यक्त करेंगे| उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं में बेरोजगारी शीर्ष स्तर पर है,आवश्यक वस्तुओं की कीमत लगातार बढ़ रही है, मुद्रास्फिति की दर में लगातार इजाफा हो रहा है, जीडीपी सबसे निचले स्तर पर पहुंचगया है,लेकिन केन्द्र सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है|इन मुद्दों से देशा की जनता का ध्यान हटाने के लिये नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी आदि विवादित मुद्दे को लाकर भाजपा सरकार लोगों को गुमराह कर रही है|इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने कहा कि वे प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्त्ता से मिलते हैं तथा उनकी शिकायतों का यथासंभव निदान करते हैं|इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी,श्याम सुन्दर सिंह धीरज,डा.समीर कुमार सिंह,प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा, प्रवक्ता प्रो उमाकान्त सिंह,राजेश राठौड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पाण्डेय, सुबोध कुमार,प्रो.अम्बुज किशोर झा,आनन्द माधव, जयंती झा, सुनीता साक्षी,रीता सिंह,जया मिश्रा, अजय सिंह,नागेन्द्र कुमार विकल, राजेश कुमार सिन्हा,प्रो.रामायण प्र.यादव,कुमार सिंह, रणजीत यादव, दुर्गा प्र.गुप्ता,वशी अख्तर, ब्रजकिशोर सिंह कुशवाहा,राजकिशोर सिंह,शशि रंजन,सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी संगठन की मजबूती को लेकर अपने सुझाव दिये|

 

0Shares