प्रखंड स्तर पर किया जायेगा रबी महाभियान का आयोजन : प्रेम कुमार

पटना : कृषि मंत्री डॉ.प्रेम कुमार द्वारा पटना प्रमंडल के एक दिवसीय प्रमंडल स्तरीय रबी कर्मशाला एवं पतन सैन्य कीट जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय बामेती सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया गया|मंत्री ने  कहा कि रबी मौसम में फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत् अनुदान उपलब्ध कराने हेतु इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए जिला, प्रखंड स्तर पर रबी महाभियान सह महोत्सव का आयोजन किया जायेगा|जिलास्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 18 अक्टूबर, 2019 को किया जायेगा, इसी क्रम में 21 अक्टूबर, 2019 को पटना मुख्यालय से रबी फसलों की तकनीकी एवं कृषि कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु सभी जिलों के लिए श्रव्य यंत्रों एवं तकनीकी बुलेटिनों से युक्त कृषि जागरूकता महाभियान रथों की रवानगी हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा|22-31 अक्टूबर, 2019 तक प्रथम चरण में सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में प्रखण्डस्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर विभागीय योजनाओं-कार्यक्रमों के लाभार्थी किसानों सहित अन्य किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण एवं उपादान वितरण किया जायेगा| प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान  द्वितीय चरण का वितरण कार्यक्रम का आयोजन 11 से 18 नवम्बर, 2019 तक किया जायेगा|मंत्री ने कहा कि कुछ दिन बाद किसान धान फसल की कटाई करेंगे,सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी किसानों को फसल कटाई के उपरान्त खेतों में फसल अवशेष को न जलाने के लिए जागरूक करें, क्योंकि फसल कटाई उपरान्त खेतों में आग लगाने से पोषक तत्वों का नुकसान होता है|दक्षिणी बिहार के जिलों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है|उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन बहुत बड़ी समस्या है,यह समस्या ग्लोबल है,इसका कारण वातावरण में लोगों के द्वारा छेड़-छाड़ किया जाना है,इसके लिए हमलोग दो कार्यक्रम अप्रुभ कराया है|उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर 1.18 करोड़ किसानों ने अपना पंजीकरण करा लिया है,पंजीकरण अनवरत जारी है|

0Shares