उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया संयोजक नियुक्त

पटना : समस्तीपुर लोकसभा एवं किशनगंज विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की विजय सुनिश्चित करने के लिये प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति की आवश्यक बैठक प्रदेश अभियान समिति के अध्यक्ष डा.अखिलेश प्रसाद सिंह राज्यसभा सांसद की अध्यक्षता में संपन्न हुई|बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा ने कहा कि समस्तीपुर लोकसभा एवं किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व विधायक दोनों क्षेत्रों में कैम्पकर कांग्रेस प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिये पूरी ताकत लगा देंगे|समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक ऋशि मिश्रा को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर सघन चुनाव प्रचार चलाने के लिए संयोजक बनाया गया है,एवं किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के लिये पूर्व विधायक गुलाम हुसैन को संयोजक बनाया गया है|अभियान समिति के अध्यक्ष डा.अखिलेश प्रसाद सिंह ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र एवं किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के लिये बनायी गयी टीम के संयोजक एवं सदस्यों को 12 अक्टूबर तक अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में पहुंचकर चुनाव समाप्ति तक कैम्प करने का अनुरोध किया है|डा.अखिलेश ने कहा कि चार अन्य विधानसभा क्षेत्रों जहां महागठबन्धन के घटक दल चुनाव मैदान में हैं, वहां के जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एवं सम्बन्धित क्षेत्रों के विधायक एवं पूर्व विधायकों से महागठबन्धन के उम्मीदवारों की जीत के लिये सघन चुनाव अभियान चलाने का अनुरोध किया है|समस्तीपुर लोकसभा चुनाव अभियान के लिये गठित टीम में विधायक अमित कुमार टुन्ना, मदन मोहन तिवारी, विनय वर्मा, राजेश कुमार राम, पूर्व विधायक जनार्दन शर्मा, चन्द्रवली ठाकुर, रामकलेवर सिंह, तरूण कुमार, प्रवीण कुशवाहा, छत्रपति यादव, डा.प्रयाग सिंह कुशवाहा, प्रभात कुमार द्विवेदी शामिल हैं| किशनगंज विधान सभा क्षेत्र के लिये बनी टीम में विधायक पूनम पासवान, डा.शकील अहमद खान, मो.तौशीफ, पूर्व मंत्री जाहिदुर रहमान, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, कौशर खान, ईरशाद हुसैन, वशी अख्तर,जयन्ती झा,केशर सिंह, डा.विकास कुमार सिंह,अरशद अब्बास आजाद शामिल हैं|बैठक में पटना महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार राजन,अभियान समिति के संयोजक डा.अम्बुज किशोर झा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कुमार, एचके वर्मा, डा.आशुतोष शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, दिलीप कुमार चौधरी, मृणाल अनामय,अमित सिंह,रूमा सिंह,संजय कुमार श्रीवास्तव, आलोक हर्ष एवं अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे|

 

0Shares