जन अधिकार पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची : राघवेन्द्र

पटना : जन अधिकार पार्टी ने बिहार विधानसभा उप चुनावों के लिए 10 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ( पूर्व सांसद सह- राष्ट्रीय अध्यक्ष),  अखलाक अहमद (पूर्व मंत्री बिहार सरकार सह – राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष) रघुपति सिंह ( राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ) अजय कुमार बुलगानीन ( पूर्व विधायक सह- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ), भाई दिनेश यादव (पूर्व विधायक सह – राष्ट्रीय महासचिव ), रामचंद्र सिंह यादव(पूर्व विधायक सह – राष्ट्रीय महासचिव) मो. फजील अहमद (राष्ट्रीय महासचिव ), प्रेमचंद सिंह( राष्ट्रीय महासचिव ), राजेश रंजन पप्पू ( राष्ट्रीय महासचिव) एवं राघवेंद्र सिंह कुशवाहा (प्रदेश अध्यक्ष बिहार) को शामिल किया गया है|जाप प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कुशेश्वरस्थान उप चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू को पार्टी ने चुनाव प्रभारी बनाया हैं| जाप राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू जाप की ओर से कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में पार्टी चुनाव प्रभारी और स्टार प्रचारक दोनों की भूमिका में होंगे| गौरतलब है की  पार्टी ने  कुशेश्वरस्थान (सु.) सीट से योगी चौपाल को पार्टी उम्मीदवार बनाया है|

0Shares