मंदिर-मंदिर मुख्यमंत्री ने की मां दुर्गा की पूजा

पटना : नवरात्रा पर्व की महाअष्टमी के दिन स्थानीय अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर जाकर माॅ शीतला देवी, पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूजा अर्चना की|मंदिर के पुरोहितों ने मंत्रोचार के साथ मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा करायी, मुख्यमंत्री ने माॅ शीतला देवी,बड़ी पटनदेवी एवं छोटी पटनदेवी से राज्य की सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की| इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव,विधान पार्षद डॉ.रणवीर नंदन,विधान पार्षद ललन सर्राफ, पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के सदस्य उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं  अनुपम कुमार उपस्थित थे|

0Shares