बिहार को मिला पं.दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान पुरस्कार

नईदिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने  बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के कुलपति डाॅ.अजय कुमार सिंह,को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, द्वारा  नईदिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन (राष्ट्रीय) पुरस्कार से सम्मानित किया|इस पुरस्कार के अन्तर्गत 25 लाख रूपये की पुरस्कार राशि भारत सरकार द्वारा प्रदान की गयी| इस कार्यक्रम में पुरूषोत्तम रूपाला, कृषि एवं किसान कल्याण केन्द्रीय राज्य मंत्री, कैलाश चौधरी कृषि एवं किसान कल्याण केन्द्रीय राज्य मंत्री शामिल थे|कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र,सबौर को यह पुरस्कार कृषिजीवी महिलाओं के आर्थिक एवं तकनीकी उत्थान सहित किसान हित में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की हितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन,कम कृषि लागत पर अधिक उत्पादन तथा किसानों की आय दुगुनी करने के प्रयास के आधार पर प्रदान किया गया है|कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा अपने मुख्यालय में समन्वित कृषि प्रणाली तथा अन्य प्रदर्शन इकाईयों के माध्यम से किसानों को खेती की उन्नत जानकारी हस्तानान्तरित की गयी, जिसे किसानों ने अपनी आय को बढ़ाने के लिए किया|कृषि विज्ञान केन्द्र,सबौर ने छोटे एवं सीमान्त किसानों के लिए एक एकड़ क्षेत्रफल हेतु समन्वित कृषि प्रणाली विकसित की है,जिसमें पशुपालन, बकरीपालन,मछली एवं मछली जीरा उत्पादन,मधुमक्खीपालन,बत्तखपालन को समावेशित करके किसानों को व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित किया| इसके साथ ही इस कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा बहुस्तरीय कृषि,आम एवं अमरूद की सघन बागवानी,कम लागत में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन सहित अन्य कृषि आधारित छोटे उद्योगों को स्वरोजगार सृजन हेतु विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया|उन्होंने कहा कि पूर्व में वर्ष 2013 के लिए कृषि विज्ञान केन्द,सबौर को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्,नई दिल्ली द्वारा सर्वोत्तम कृषि विज्ञान केन्द्र (क्षेत्रीय) पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है|प्रदेश के कृषि मंत्री डाॅ.प्रेम कुमार ने कहा कि इस अवसार पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय,सबौर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र,विक्रमगंज,रोहतास को वर्ष 2018 का पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन पुरस्कार (जोनल) जोन-4 भी प्राप्त हुआ,जिसके अन्तर्गत 2.50 लाख रूपये की पुरस्कार राशि भारत सरकार द्वारा प्रदान की गयी|कृषि विज्ञान केन्द्र विक्रमगंज,रोहतास को उन्नत खेती के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन जैसेे खेतों में फसल अवशेष को न जलाने के प्रति किसानों को जागरूक करने एवं अवशेष प्रबंधन के बहुआयामी उपयोग हेतु किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है|उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र, बांका द्वारा जिले के अमरपुर प्रखंड अन्तर्गत सिझुआ गांव की महिला किसान श्रीमती सविता देवी को पशुपालन क्षेत्र में आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण दिया गया जिसका व्यवहार उन्होंने अच्छे ढ़ंग से किया|वर्ष 2018 का पंडित दीन दयाल उपाध्याय श्रेष्ठ किसान पुरस्कार बांका जिला के श्रीमती सविता देवी को प्राप्त हुआ, उन्हें 50,000 रूपये का पुरस्कार भी दिया गया,यह पुरस्कार उन्हें पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए दिया गया है|कृषि मंत्री डाॅ.कुमार ने इसके लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति,प्रसार निदेशक शिक्षा सहित सभी वैज्ञानिकगणों एवं महिला किसान श्रीमती सविता देवी को बहुतबधाई दिया है|इस अवसर पर डाॅ.आरके सोहाने निदेशक प्रसार शिक्षा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर, डाॅ.अंजनी कुमार निदेशक अटारी पटना एवं डाॅ.विनोद कुमार वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केन्द सबौर भी उपस्थित थे|

0Shares