संविधान को बदला नहीं जा सकता परंतु संशोधन गलत नहीं : शिवराज |

कर्नाटक/एजेंसी : पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल ने कर्नाटक में कहा कि भारतीय संविधान को बदला नहीं जा सकता, लेकिन समाज की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए इसमें संशोधन करना गलत नहीं है| श्री पाटिल ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, समाज की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए संविधान में संशोधन करना गलत नहीं है, अमेरिका, फ्रांस, रूस, चीन तथा अन्य देश भी अपने संविधान में संशोधन करते रहते हैं| कांग्रेस भारतीय संविधान में सौ से अधिक संशोधन कर चुकी है, जरूरतों के अनुसार कुछ संशोधन करने पड़ते हैं लेकिन इसके बुनियादी ढांचे में बदलाव नहीं किया जा सकता|

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *