एकजुट होकर झारखंड को विकसित राज्य के लिए प्रयास करना होगा : द्रोपदी मुर्मू |

मतभेद भुलाकर विकास के लिये बेहतर माहौल तैयार करना होगा : द्रौपदी

रांची :  झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राज्य हित में सामाजिक- राजनीतिक मतभेद भुलाकर राज्य के विकास के लिये एक बेहतर माहौल तैयार करना होगा ताकि हर चेहरे पर मुस्कान लाने में सरकार सफल हो सके|श्रीमती मुर्मू ने आज मोरहावादी मैदान में 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कहा कि झारखंड की खुशहाली, लोगों के कल्याण और झारखंड को एक विकसित राज्य बनाने के लिये सभी को एकजुट होकर सच्चे मन से प्रयास करने का संकल्प लेना होगा|उन्होंने कहा कि राज्य के चतुर्दिक विकास अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप करने की अपनी बचनबद्वता को पूरा करने के लिये सरकार पूरी सजगता एवं समर्पण के साथ काम कर रही है|ऐसे में सामाजिक-राजनीतिक मतभेद भुलाकर राज्य के विकास के लिये एक बेहतर माहौल तैयार करना होगा जिससे हर चेहरे पर मुस्कान लाने में सरकार सफल हो सके|राज्यपाल ने कहा कि विकास के सभी क्षेत्रों विशेषकर ग्रामीण विकास, नगर विकास, सिंचाई, पेयजल की सुविधा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी सुविधाओं को आम लोगों तक सहज एवं सुलभ रूप में पहुंचाने के लिये सरकार  प्रतिबद्ध है |

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *