विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक अणे मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास परिसर में दुधिया मालदह आम के पौधे का रोपण किया| विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर वर्ष इस अवसर पर पौधारोपण करते हैं, आज दुधिया मालदह आम पौधे का रोपण किया है|उन्होंने कहा कि पटना में दुधिया मालदह आम की प्रजाति घट रही है, इस प्रजाति को संरक्षित करने की जरूरत है| उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण आवश्यक है जिससे जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम किया जा सके|इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे|

 

0Shares