मुख्यमंत्री ने बिहार संवाद यात्रा को किया रवाना

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में रमण मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जलपुरूष डाॅ.राजेन्द्र सिंह ने मुलाकात की|मुलाकात के  पश्चात जल बिरादरी, आदर्श लोक कल्याण संस्थान एवं इंडियन हिमालयन रिवर बेसिन काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित बिहार संवाद यात्रा को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर एक अणे मार्ग से रवाना किया| मुख्यमंत्री ने बिहार संवाद यात्रा की सफलता की कामना करते हुये प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जलपुरूष डाॅ.राजेन्द्र सिंह को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुये जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत की गयी है,बिहार की इस पर्यावरणीय पहल से आज देश और दुनिया को प्रेरणा मिल रही है, जल-जीवन-हरियाली अभियान का मतलब है कि जल और हरियाली है तभी जीवन सुरक्षित है|बिहार संवाद यात्रा मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग पटना से शुरू होकर सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुॅगेर, भागलपुर, कटिहार, किषनगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा होते हुये मधुबनी तक होगी|बिहार संवाद यात्रा प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जलपुरूष डाॅ. राजेन्द्र सिंह के द्वारा की जा रही है तथा इस यात्रा का संयोजन पर्यावरण प्रेमी एवं जल प्रहरी मनोहर मानव द्वारा किया जा रहा है,यह यात्रा वसुधैव कुटुम्बकम के विचार को केन्द्र में रखते हुये पर्यावरणीय चेतना को जगाने के लिये राज्य और समाज के बीच संवाद करेगी,इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘बिहार संवाद यात्रा का प्रतिवेदन’ पुस्तिका का विमोचन भी किया|मुख्यमंत्री से पिछले वर्ष 29 जनवरी 2021 को भी जलपुरूष डाॅ. राजेन्द्र सिंह ने मुलाकात की थी।,मुख्यमंत्री ने भारत पुनर्निर्माण अभियान के तत्वावधान में 30 जनवरी 2021 से 12 फरवरी 2021 तक आयोजित बिहार संवाद यात्रा का शुभारंभ एक अणे मार्ग से किया था, इस यात्रा के दौरान 14 जिलों का भ्रमण किया गया था| जलपुरूष डाॅ. राजेन्द्र सिंह ने बिहार में पर्यावरण संरक्षण के लिये चलाये जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रशंसा की थी और कहा था कि जल को संरक्षित कर और हरियाली को बढ़ावा देकर हमलोग आने वाली पीढ़ी की रक्षा कर सकेंगे, मुख्यमंत्री की यह सोच काफी दुर्दर्शी है |इस अवसर पर रमण मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध पर्यावरणविद् जलपुरूष डाॅ. राजेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यावरण प्रेमी एवं जल प्रहरी मनोहर मानव, मौलाना ए.आर. शाहिन कासमी, पर्यावरण प्रेमी अर्पणा त्रिपाठी एवं सर्वोदयी नेता अरविंद कुशवाहा उपस्थित थे|

0Shares