कलमजीवी प्रकोष्ठ सात निश्चय पर फोकस करे : प्रभात चंद्रा

पटना : जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि डॉ प्रभात चंद्रा प्रदेश अध्यक्ष जदयू  (कलमजीवी प्रकोष्ठ) ने राज्य सरकार की गतिविधियों को दूर दराज तक पहुंचाने के लिये अपने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को गतिशीलता के साथ काम करने का निदेश दिया है|इस संदर्भ में कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्रा ने कहा कि कलमजीवी प्रकोष्ठ सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम पर फोकस कर जनता के बीच रहने की पहल अपने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से की है|उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ के अनुभवी पदाधिकारियों को जनता के बीच कार्यक्रम करने से सम्बंधित रूपरेखा तैयार करने का भी निदेश दिया है,पदाधिकारियों ने शीघ्र ही यह कार्य करने का आश्वासन दिया है|

   पटना से जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट :-

0Shares