शास्त्री ने सादगीपूर्ण तरीके से देश सेवा की : उमेश कुशवाहा

पटना : प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने स्थानीय BIA हॉल में आयोजित ‘‘लाल बहादुर शास्त्री जयंती-सह-सम्मान समारोह” की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने देश को ‘‘जय जवान जय किसान’’ का नारा देकर लोगों को एक रहने और देशभक्त बनने का सुझाव दिया था|उन्होंने अपनी सादगीपूर्ण तरीके से देश और समाज की सेवा कैसे किया जा सकता है,उसका मार्गप्रसस्त किया था|इस  अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष (कलमजीवी प्रकोष्ठ) डॉ. प्रभात चंद्रा ने कार्यक्रम में प्रदेश जदयू अध्यक्ष श्री कुशवाहा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया|उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने अपने मंत्रित्व काल में जब वे उत्तरप्रदेश के पुलिस विभाग में मंत्री थे तो उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने की जगह पानी का बौछार करने का प्रयोग किया, जो सफल प्रयोग कहा जाता है, क्योंकि आज भी देश के सभी राज्यों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पानी का बौछौर किया जाता है|उत्तर प्रदेश में परिवहन  मंत्री रहते हुए उन्होंने पहलीबार महिला संवाहकों (कण्डक्टर्स) की नियुक्ति का प्रयोग किया, वह भी सफल प्रयोग रहा|आज देश के सभी राज्यों में महिलाओं की सेवा ली जा रही है,बिहार राज्य भी इससे अछूता नहीं है, बल्कि बढ़चढ़ कर महिलाओं को त्बजो देकर हर क्षेत्र में उसे आगे बढ़ाया गया है|इस अवसर पर उपस्थित अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सिन्हा एवं कार्यालय प्रभारी (समाज सुधार) राजीव रंजन ने समाजसेवी गौरव राय, वसंत थिरानी, अमृता सिंह, पल्लवी सिन्हा, रंजीत श्रीवास्तव, निशी मिश्रा, चेतना, मीडिया प्रतिनिधियों में मदन कुमार, आलोक कुमार, प्रेम कुमार, धीरेन्द्र गुप्ता, उपन्यासकार माधुरी सिन्हा, चिकित्सक डॉ शौर्य, डॉ रंजन, डॉ चेतना , कलमजीवी प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार रतन, प्रदेश महासचिव चेतन थिरानी, अनुराग समरूप, रश्मि लता, प्रदेश सचिव अंकिता पल्लव, रोहितेश कुमार सिन्हा, व्यक्तियों और पत्रकारों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया|इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए अपने-अपने विचारों को कलमजीवी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार रतन और महासचिव जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने अपने-अपने विचारों से स्वर्गीय शास्त्री को याद किया| इस अवसर पर कलमजीवी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष ब्रज भूषण लाल कर्ण, उपाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, प्रदेश महासचिव विजय कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव जितेन्द्र कुमार सिन्हा, प्रदेश महासचिव डॉ.आर.के. गुप्ता, प्रदेश महासचिव अनुराग समरूप, प्रदेश महासचिव चेतन थिरानी, प्रदेश सचिव रोहितेश कुमार, प्रदेश सचिव अधिवक्ता उज्जवल राज सहित कलमजीवी प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे|

           पटना से जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : –

0Shares