भारत एंटरटेनमेंट फिल्म अवार्ड में कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित

पटना : स्थानीय होटल में रॉय फिल्म एंड एंटरटेनमेंट एवं एसएसवी प्रोडक्शन की तरफ से आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि BEFA ( भारत एंटरटेनमेंट फिल्म अवार्ड) का दो दिवसीय अवार्ड शो का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़ी हस्ती पटना में मौजूद रहेंगे|अवार्ड शो में बॉलीवुड के कई गणमान्य कलाकारों और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ख्याति प्राप्त कलाकारों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा|राज्य सरकार से BEFA (भारत इंटरटेनमेंट फिल्म अवार्ड) का अनुरोध है कि वे बिहार प्रदेश में भोजपुरी फिल्मों के निर्माण हेतु सब्सिडी पर विशेष ध्यान दें,जिससे अधिक से अधिक भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बिहार में हो सके|”BEFA” का मकसद है कि अपनी संस्कृति को साफ सुथरे ढंग से सिनेमा के माध्यम से दुनिया को दिखाजिन्होंने बिहार के उत्थान हेतु सर्वस्व समर्पित किया है चाहे वह कला के माध्यम से हो, प्रशासनिक स्तर पर हो या राजनैतिक स्तर पर हो BEFA के माध्यम से सम्मानित होकर गौरवान्वित होंगे|शो की भव्यता का ख्याल रखते हुए आयोजक दीपक ठाकुर, राजीव रंजन कुमार, सुधीन्द्र सुभाष वर्मा ने बताया कि जिस प्रकार फिल्मफेयर एवं आइफा अवार्ड शो होता है,उसी तरह पटना में “BEFA” शो करने की तैयारी चल रही है| शो के लेखक सिद्धार्थ डे, निर्देशक लोकेश भारद्वाज एवं कला निर्देशक अविरल शर्मा है,शो का छायांकन हरदीप सिंह रंधावा करेंगे|सूत्रों के अनुसार बिहार में पहलीवार अवार्ड शो का मंच संचालन विश्व विख्यात व्यंग्य कलाकार भारती सिंह और सुप्रसिद्ध गायक आदित्य नारायण के साथ अनिता भट्ट करेंगे और शो में खास तड़का लगाने के लिए भोजपुरी कलाकार यश कुमार और निधि झा उपस्थित रहेंगी|शो में मुख्य आकर्षक बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, सनी लियोनी, ज़रीन खान, राजपाल यादव, राजू श्रीवास्तव, महिमा चौधरी, अमीषा पटेल, बॉबी देओल, गुलशन ग्रोवर, रज़ा मुराद, अली खान, मुश्ताक खान, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, मनोज वाजपेयी, पद्मश्री उदित नारायण, पद्‌मश्री शारदा सिन्हा, सुनील पाल, तुषार कपूर, शेखर सुमन, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्धु सहित अन्य कलाकार को बुलाया जाएगा|

पटना से जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट :-

 

0Shares