इस दुर्घटना के लिए सरकार और पुल निर्माण निगम दोषी : रामभजन

दानापुर/पटना : अकिलपुर से बरात वापस लौटने के क्रम में सुबह लगभग 7 बजे दानापुर आने के दौरान पिकअप भान दानापुर पीपा पुल घाट के समीप गंगा नदी में पलट गई जिस कारण उस पर सवार करीब 10 व्यक्तियों को गंगा में डूबने से मौत होने की सूचना समाचार लिखे जाने तक प्राप्त हुई है,मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं|इस हादसे को लेकर स्थानीय लोकप्रिय समाजसेवी एवं अखिल भारतीय बाढ़, सुखाड़ एवं कटाव पीड़ित संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम भजन सिंह यादव ने कहा की मैं दानापुर पीपा पुल की मरम्मत और रेलिंग ठीक करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन एवं पुल निर्माण निगम का लगातार पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराते आ रहा हूं, इसके बावजूद सरकार और पुल निर्माण निगम ने ध्यान नहीं दिया जिसके परिणामस्वरूप आज ये घटना घटी|श्री यादव ने आक्रोशित स्वर में राज्य सरकार और पुल निर्माण निगम पर शाब्दिक प्रहार करते हुए कहा कि इस दुर्घटना के लिए बिहार सरकार और पुल निर्माण निगम दोषी है,इस पर सामूहिक हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए| श्री यादव ने कहा की सभी मृतक के आश्रितों को अविलंब राज्य सरकार 50 -50 लाख का मुआवजा देने की घोषणा करे, अन्यथा इस दुखद घटना के आक्रोश में अखिल भारतीय बाढ़, सुखाड़ एवं कटाव पीड़ित संघर्ष मोर्चा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को वाद्य होगा,जिसकी जिम्मेदारी सरकार और स्थानीय जिला प्रसाशन की होगी|

0Shares