लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं प्रधानमंत्री : मदन मोहन झा

पटना :अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन झा के नेतृत्व में भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या एवं जनता द्वारा चुनी हुई सरकारों को गिराने की साजिशों के खिलाफ राजभवन के समीप प्रदर्शन किया,तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा|इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री झा ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कि देश के दर्जनभर राज्य ऐसे हैं जहां भाजपा को बहुमत नहीं मिला इसके बावजूद वहां सरकार बनाई|प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने लोकतंत्र का गला घोट कर सरकार बना ली,कर्नाटक में कांग्रेस और कुमार स्वामी कि सरकार को गिराकर सरकार बनाई,मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार को इस कोरोना काल में गिराकर सरकार बनाई|डॉ. झा ने कहा फिर वही प्रयास राजस्थान में किया जा रहा है,जहां पूर्ण बहुमत की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है|पूरा देश कोरोना काल में जनता की सेवा में व्यस्त हैं,नरेंद्र मोदी और अमित शाह लोकतंत्र का गला घोटकर अनैतिक तरीके से सरकार गिराने और बनाने में मस्त हैं|इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झ,कार्यकारी अध्यक्ष एमएलसी डॉ.समीर कुमार सिंह,श्याम सुंदर सिंह धीरज,प्रेम चंद्र मिश्र,एमएलसी राजेश कुमार, विधायक मदन मोहन तिवारी,बंटी चौधरी,राजेश राम, एमएलसी डॉ. ज्योति, डॉ. अजय कुमार सिंह,लाल बाबु लाल, मनोज कुमार सिंह,रविन्द्र नाथ मिश्र,जया मिश्र, आनंद माधव,जयंती झा,राजेश कुमार सिन्हा,चंद्र प्रकाश सिंह,धनंजय शर्मा, डॉ. शरबत जहां फातमा, डॉ.पुरुषोत्तम मिश्र,शशिकान्त तिवारी,अजय कुमार सिंह,मृणाल अनामय,कमलदेव नरेन शुक्ल,सत्येन्द्र बहादुर,सुनील कुमार सिंह,ललन यादव, कुमार आशीष,रीता सिंह,अनीता यादव,डॉ.हसनैन कैशर,अजय कुमार टुन्नू,बसी अख्तर,मिहिर झा,धर्मवीर शुक्ल, मंजीत आनंद साहू एवं ई.रजेश कुमार सहित सैकड़ों  नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया|

0Shares