रानी खान विकासशील इंसान पार्टी में हुई शामिल 

पटना :  जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महिला सचिव रानी खान अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी में शामिल हुईं,  विकासशील इंसान पार्टी के प्रधान कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी  की  सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मुकेश सहनी ने रानी खान का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में  विकासशील इंसान पार्टी का राजनीतिक कद लगातार बढ़ रहा है,समाज के हर क्षेत्र के लोग हमारी विचारधारा तथा लड़ाई से जुड़कर इसे  मजबूती प्रदान कर रहे हैं,रानी खान के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होने के साथ ही हमारी  महिला शक्ति और मजबूत हुई है|विकासशील इंसान पार्टी  की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रानी खान ने कहा कि मुकेश सहनी कई वर्षों से गरीब,शोषित और वंचितों की लड़ाई लड़ रहे हैं|इस अवसर  पर विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ.संतोष कुशवाहा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व कर्त्ता मुकेश सहनी के   कार्यों एवं पार्टी  की विचारधारा  से प्रभावित होकर दुसरे दल  एवं सामाजिक कार्यकर्ता लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं|

0Shares