प्रधानमंत्री ने प्रदान किया बिहार को दो कृषि कर्मण पुरस्कार

कर्नाटक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तुमकुर कर्नाटक में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार को कृषि क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के लिए एक साथ दो कृषि कर्मण पुरस्कार  राज्य के कृषि मंत्री डाॅ.प्रेम कुमार को प्रदान किया|साथ ही वर्ष 2016-17 के लिये मोटे अनाज (मक्का) में पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान मदन कुमार सिंह, पिता-चंद्रशेखर सिंह,प्रखंड दिघलबैंक,जिला किशनगंज एवं श्रीमती मृदुला देवी (महिला किसान) पति रामजी सिंह,प्रखंड जमूई जिला-जमूई तथा वर्ष 2017-18 के लिए गेंहू में पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान तरूण कुमार विकास, पिता – मदन प्रसाद सिंह,प्रखंड धरहरा, जिला मुंगेर और श्रीमती बबिता देवी (महिला किसान), पति- राम दास साह,प्रखंड अलौली,जिला खगड़िया को भी प्रधानमंत्री ने पुरस्कृत किया|कृषि मंत्री डॉ.प्रेम कुमार ने कहा कि वर्ष 2016-17 के लिए मोटे अनाज की श्रेणी में मक्का तथा वर्ष 2017-18 के लिए गेंहू श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था|उन्होंने कहा कि बिहार को इसके पहले भी बिहार को चावल,गेंहू एवं मक्का के श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु तीन कृषि कर्मण पुरस्कार दिया जा चुका है,यह चौथा एवं पांचवा कृषि कर्मण पुरस्कार है|उन्होंने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि ये दोनों पुरस्कार मुुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लेने का अवसर मिला|प्रत्येक पुरस्कार में 2-2 करोड़ रूपये की धनराशि, ट्राॅफी तथा प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा|उन्होंने इस पुरस्कार के लिए देश के प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री के साथ-साथ राज्य के करोड़ों अन्नदाता किसान,विभागीय पदाधिकारियों,कृषि वैज्ञानिकों, प्रसार कर्मियों एवं कृषि कार्य से जुड़े सभी व्यक्तियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया|

0Shares