मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई देने पहुंचे आम व खास लोग

पटना : नव वर्ष केअवसर पर एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुभकामना एवं बधाई देने के लिये सरकार के कई मंत्री, विधायक ,विधान पार्षद,अन्य अति विशिष्ट व्यक्तिगण तथा आमजन पहुंचे|बधाई एवं शुभकामना देने वालों में बड़ी संख्या में नवयुवक, महिलायें तथा वृद्ध भी शामिल थे,मुख्यमंत्री को बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री बिनोद नारायण झा,समाज कल्याण मंत्री  रामसेवक सिंह,श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा,सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री नीरज कुमार,आपदा प्रबंधन मंत्री लक्षमेष्वर राय, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गाॅधी जी, पूर्व विधान पार्षद संजय सिंह, विधान पार्षद ललन सर्राफ, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ब्यासजी, विकास आयुक्त अरूण कुमार सिंह,पूर्व पुलिस महानिदेषक केएस द्विवेदी, बिहार चेम्बर ऑफ काॅमर्स के पूर्व अध्यक्ष ओपी साह, राज्य खाद्य आयोग के सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार उर्फ छोटू सिंह,ओम प्रकाश सेतु, विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव,सचिव,वरीय पुलिस अधिकारी सहित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा आमजन शामिल थे|

0Shares