मार्च रोके जाने से खफा कांग्रेस नेताओं ने दिया सड़क पर धरना

पटना : कांग्रेस पार्टी के 135वां स्थापना दिवस समारोह के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव बीरेन्द्र सिंह राठौर,बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा.मदन मोहन झा एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता सदानन्द सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का एक विशाल मार्च, भारत बचाओ,संविधान बचाओ के मुद्दे पर सदाकत आश्रम से निकला जिसे पुलिस ने गोसाई टोला मोड़ से थोड़ा आगे रोक दिया|यह शांतिपूर्ण मार्च राजापुर पुल, बोरिंग कैनाल रोड होते हुए हाईकोर्ट के सामने अम्बेडकर मूर्ति के पास जाकर एक सभा के बाद खत्म होना था|बरह बजे से करीब डेढ़ घंटा तक कांग्रेसजनों ने रोड पर ही बैठ कर धरना दिया,इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव बीरेन्द्र सिंह राठौर, कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता सदानन्द सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष डा.अखिलेश प्रसाद सिंह सांसद, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चन्दन बागची, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा.समीर कुमार सिंह, श्यामसुन्दर सिंह धीरज, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण, पूर्व मंत्री विजय शंकर दूबे एवं अवधेश कुमार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव डा.शकील उज्जमा अंसारी एवं  कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्त्ता धरना पर बैठे नजर आए|

 

0Shares