सदाकत आश्रम में मना कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस

पटना : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में उत्साह के साथ मनाया गया,इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल का 97वां दल दिवस भी मनाया गया|भारतीय संविधान की प्रस्तावना, ‘‘हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व, सम्पन्न,समाजवादी, पंथनिरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त करने के लिये तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिये दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं’’ को विधान मण्डल दल के नेता सदानन्द सिंह ने प्रस्ताव किया और इसका अंगरेजी में रूपान्तरण प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा.समीर कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया|इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा.मदन मोहन झा ने कहा कि देश की आजादी एवं इसके बाद देश का संविधान बनाने के लिये कांग्रेस के हमारे पुरूखों ने जो संघर्ष एवं परिश्रम करके संविधान बनाया,उस पर वर्तमान भाजपा सरकार के नागरिकता संशोधन विधेयक से गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है|डा.झा ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी भारत बचाओ, संविधान बचाओ के विषय पर शांतिपूर्ण मार्च निकाल रही है,उन्होंने कांग्रेसजनों से एकजुट होकर शान्तिपूर्ण तरीके से मार्च में शामिल होने का आह्वान किया|कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने कांग्रेस सेवा दल के जवानों एवं कांग्रेसजनों को प्रतिज्ञा-पत्र की शपथ दिलायी|इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव बीरेन्द्र सिंह राठौर,कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता सदानन्द सिंह, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष डा.अखिलेश प्रसाद सिंह सांसद, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चन्दन बागची, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा.समीर कुमार सिंह,श्यामसुन्दर सिंह धीरज,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण, पूर्व मंत्री विजय शंकर दूबे एवं अवधेश कुमार सिंह,अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव डा.शकील उज्जमा अंसारी, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्र एवं राजेश राम, विधायक बंटी चौधरी, राजेश कुमार,भावना झा,आनन्द शंकर,प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा, प्रवक्ता डा.हरखू झा,उमाकान्त सिंह, राजेश राठौड़, ऋशि मिश्रा, अनिता यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पाण्डेय,सुबोध कुमार,युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल,पूर्व मंत्री विश्वमोहन शर्मा,कृपानाथ पाठक, डा.खालिद रशीद सबा,संजीव प्र.टौनी, डा.ज्योति, रवीन्द्रनाथ मिश्र,अर्जुन मण्डल,पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार,लाल बाबू लाल,विभूति कवि,जनार्दन शर्मा,मनोज कुमार सिंह, प्रो.अम्बुज किशोर झा,नागेन्द्र कुमार विकल,जया मिश्रा, प्रो.वीणा कर्ण,शरबत जहां फातमा,कांग्रेस सेवा दल के रामानन्द सिंह एवं संतोष श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिंहा,जमाल अहमद भल्लू, अरविन्द लाल रजक, वशी अख्तर, प्रवीण कुशवाहा, मोतीलाल शर्मा,कपिलदेव प्र.यादव, प्रयाग सिंह कुशवाहा,शकीलुर रहमान,छत्रपति यादव, मुशरफ अली,डा.कमलदेव नारायण शुक्ला,अमरेन्द्र सिंह,अजय सिंह टुन्नू,अजय यादव, सुनीता साक्षी,दुर्गा प्र.गुप्ता, सुधा मिश्रा,जयन्ती झा,सुनील कुमार सिंह,ध्रुव कुमार सिंह,निरंजन कुमार,शाहनबाज,शैलेन्द्र चौधरी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे|

 

 

0Shares