मुख्यमंत्री ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर स्थानीय गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना,राज्य के विकास,सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की|इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी परिसर में नवनिर्मित परमेश्वरी भवन का उदघाट्न भी किया|इस मौके पर राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा, विधानपार्षद सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ.रणवीर नंदन,बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदयकांत मिश्रा,राज्य सरकार के पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा, बिहार राज्य नागरिक पर्षद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पूजा समिति के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे|

0Shares