डॉ रबीन्द्रनाथ शर्मा को मिला नेल्सन मंडेला मानवाधिकार अवार्ड

रांची : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची के डीन,स्कूल फ़ॉर द स्टडी ऑफ कल्चर डॉ रबिन्द्रनाथ शर्मा को एन.एच.आर.सी.सी.बी. की और से इस वर्ष नेल्सन मंडेला ह्यूमन राइट्स (मानवाधिकार) अवार्ड दिया गया है|सम्मान समारोह कोलकाता में आयोजित थी परंतु डॉ शर्मा के कोलकाता ना जाने के कारण उन्हें यह सम्मान झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची परिसर में एन.एच.आर.सी.सी.बी. के राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ रणधीर कुमार ने प्रदान  किया|यह सम्मान एन.एच.आर.सी.सी.बी. द्वारा प्रति वर्ष ऐसे दो व्यक्ति को दिया जाता है,जिसका योगदान मानवाधिकार की रक्षा में अनुकरणीय रहा हो|डॉ शर्मा को यह सम्मान उनके द्वारा विश्वविद्यालय में शिक्षण के साथ-साथ आदिवासी क्षेत्र में आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा एवं उनमें जागरूकता लाने के लिए दिया गया है|
0Shares