अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में बिहार को मिला स्वर्ण पदक

नई दिल्ली : प्रगति मैदान में आयोजित 38वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, 2018 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार को स्वर्ण पदक से  सम्मानित किया गया है| केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने प्रगति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उद्योग निदेशक पंकज कुमार सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया|बिहार को यह पुरस्कार राज्य ,केन्द्र शासित प्रदेश के मंडप श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है| इस अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग विभाग के उप निदेशक उमेश सिंह, बिहार सूचना केन्द्र, नई दिल्ली के सहायक निदेशक लोकेश कुमार झा, उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा उपस्थित थे|इस वर्ष के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राज्य की तीन प्रमुख कलाओं मधुबनी पेंटिंग, मंजूषा पेंटिंग और टिकुली पेंटिंग ने बिहार को फिर से गौरवान्वित किया है| टेराकोटा, सिक्की एवं मंजूषा कला में चले जीवंत  प्रदर्शन ने भी देश दुनिया को आकर्शित किया|

1Shares