चार प्रकार की होती है आपदाएं : व्यासजी

पटना : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं क्षमता विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं रूपरेखा निर्धारण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया|कार्यक्रम का उद्घाटन अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्यासजी ने कहा कि बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं क्षमता विकास पर आयोजित कार्यशाला समय-समय पर होना चाहिए| उन्होंने कहा कि कार्यशाला के अंत में एक माॅड्यूल की रूपरेखा तैयार होसके जिसके तहत पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा सके| क्योंकि किसी भी घटना में पुलिस की भूमिका अहम् होती है|उन्होंने आपदाओं के प्रकार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपदाएं मूलतः चार प्रकार की होती है जैसे- प्राकृतिक आपदा, मानव जनित आपदा, पर्यावरण एवं जलवायु परिर्वतन एवं प्रदूषण | श्री व्यास ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं भयंकर चुनौती के रूप में उभर रही है, जिसमें बिहार में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में 5500 लोगों की मृत्यु होती है| आपदाएं चाहे वो भगदड़, भवनों का ढहना, ट्रैफिकिंग, सड़क दुर्घटनाएं या अन्य आपदाएं हो  इन सब में पुलिस की भूमिका का अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है|उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस एकेडमी को पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व करना चाहिए तभी यह कार्यक्रम सफल हो सकेगा|प्राधिकरण के सदस्य पी.एन. राय ने कहा कि राज्य विभिन्न प्रकार की आपदाओं विशेषकर बाढ़, भूकंप, आगलगी, नाव दुर्घटना, सड़क दुर्घटना आदि से प्रभावित रहता है, पुलिस की उपस्थिति गांव-गांव  तक है|पुलिस के साथ-साथ गृह रक्षावाहिनी, अग्निशाम सेवाकर्मी भी साथ काम करते है, किसी आपदा के समय प्रभावित लोग उपरोक्त पृष्ठ भूमि में पुलिस से सहायता की अपेक्षा रखते है| उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्राधिकरण का उद्देश्य 32000 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करना है| आपदा प्रबंधन के लिए बीएमपी, अग्निशाम सेवा तथा सिविल डिफेंस के जवानों का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है|गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं तथा सिविल डिफेन्स, महानिदेशक रविन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी भी घटना, कानून व्यवस्था को बनाये रखने, सुरक्षा आदि में पुलिस की भूमिका प्रथम है|

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *