लालू प्रसाद को एम्स से वापस भेजा गया रांची

नईदिल्ली : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को आज नईदिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से डिस्चार्ज कर रांची वापस भेज दिया गया |गौरतलब है  कि बहुचर्चित चारा घोटाला में सजायाप्ता श्री प्रसाद को विगत दिन तबियत खराब होने पर अदालत के अनुमति से नईदिल्ली के एम्स में बेहतर ईलाज के लिए भर्ती किया गया था| आज रांची भेजे जाने से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एम्स जाकर लालू यादव से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी लिया |एम्स से वापस रांची भेजे जाने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि मेरी मर्जी के खिलाफ मुझे एम्स प्रसासन यहां से वापस रांची भेज रहा है,जबकि मैं अभी भी कई स्वास्थ्य तकलीफ से पीड़ित हूं|उन्होंने रांची वापस भेजे जाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी भाजपा पर साजिस का आरोप लगाया|उन्होंने कहा की मुझे समुचित ईलाज के बगैर षडयंत्र के तहत रांची जबरन भेजा जा रहा है, बाद में लालू प्रसाद को नईदिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस से रांची के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ रवाना कर दिया गया|

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *