रेल दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मौत से मुख्यमंत्री दुखी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुई रेल दुर्घटना में 11 बच्चों की मौत पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत ही दुखद है|प्राप्त सूचनानुसार इस रेल दुर्घटना में बिहार के भी दो बच्चों की मौत हुई है जबकि दो बच्चे गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती हैं|मुख्यमंत्री ने  बिहार के रहने वाले दोनों मृतक बच्चे के निकटतम परिजनों को दो लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशी देने का निर्देश दिया है|मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति  प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दुर्घटना में घायल    बच्चों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना ईश्वरसे की है|

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *