सरदार बूटा सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त किया

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व.सरदार बूटा सिंह के रूप में देश ने एक वरिष्ठ नेता खो दिया है|87 वर्षीय बूटा सिंह का जन्म 21 मार्च 1934 को पंजाब के जालंधर में हुआ था,वे 8 बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे|राज्यपाल एवं केन्द्रीय मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था|उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुयी है|स्व.बूटा सिंह के सम्मान में बिहार सरकार ने एक दिन का दिनांक- 02.01.2021 को राजकीय शोक घोषित किया है|मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है|

0Shares