पटना ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में बाढ़ से हुई तबाही को देखने पुर्णियां पहुंचे जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव,भूमि एवं राजस्व सुधार मंत्री रामनारायण मंडल के अलावे मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह,पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर ने उनका स्वागत पुर्णिया हवाई अड्डा पर किया|तत्पश्चात प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया | बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा के पश्चात उन्होंने बिहार सरकार को बाढ़ से निपटने हेतु तत्काल पांच सौ करोड़ देने का एलान किया साथ ही बाढ़ से मृत सभी लोगों के निकटस्थ सगे संबंधियों को २-२ लाख एवं सभी घायलों को ५०-५० हजार रुपया प्रधानमंत्री राहत कोष से देने का एलान किया| उन्होंने बिहार के मुख्यमत्री नीतीश कुमार से कहा कि जल्द ही केंद्र से एक टीम को बाढ़ से हुई छति के आकलन हेतु बिहार भेजा जायेगा | आंकलन के पश्चात राज्य सरकार को लोगों के सहायतार्थ और राशि उपलब्ध करा दी जायेगी|