पटना ; बिहार विधानपरिषद में मनसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष के शोर शराबे के बावजूद भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संसोधन) विधेयक २०१७, बिहार काश्तकारी (संशोधन) विधेयक २०१७ , बिहार भूमि दाखिल खारिज (संशोधन) विधेयक २०१७ को सदन में पेश करते हुए पारित करने का आग्रह किया| उप सभापति हारुण राशिद ने बहुमत के आधार पर इस विधेयक को पारित होने की घोषणा किया| तत्पश्चात पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने बिहार पंचायत राज (संशोधन) विधेयक २०१७ को सदन में पेश किया जिसे भी बहुमत के आधार पर उप सभापति ने पारित क्या |ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व ही दोनों विभाग का यह विधेयक विधानसभा से पारित हो चुका है|