राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का ; मुख्यमंत्री |

पटना ; 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय  गाॅधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा झंडोतोलन करने के पश्चात राज्य की जनता को संबोधित किया | अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ की चपेट में १२ जिले प्रभावित हैं,मैने उसका हवाई सर्वेक्षण किया है|पीड़ितों को तत्काल हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है |प्रधानमंत्री ने इस आपदा से निपटने हेतु हरसंभव मदद का भरोसा राज्य सरकार को दिया है |मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है |इस अवसर पर १८ विभागों द्वारा झांकी भी प्रदर्शित की गयी जिसमें  उत्पाद एवं निबंधन, पर्यटन, बिहर पुलिस भवन निर्माण निगम,कला, संस्कृति एवं युवा, बिहार शिक्षा परियोजना पर्षद, जीविका, पशु  एवं मत्स्य संसाधन, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार राज्य विविध सेवा प्राधिकार, उद्योग, नगर विकास एवं आवास,सहकारिता, कृषि, महिला विकास निगम, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पंचायती राज, सूचना एवं जन-सम्पर्क तथा योजना एवं विकास विभाग द्वारा मनोरम झांकियाँ प्रस्तुत की गई| जिनमें कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की झांकी को प्रथम, महिला विकास निगम की झांकी को द्वितीय एवं बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की झांकी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया|

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *