भ्रष्टाचार न सोने और न मरने देती है ; पप्पू यादव |

pappu yadav , 15.01.16नईदिल्ली ; जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन (उर्फ) पप्पू यादव ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कानून बनाकर भ्रष्टाचारियों को कठोर सजा दी जानी चाहिए| भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लोकसभा में हो रही चर्चा में हिस्सा लेने के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही भ्रष्टाचार पर चर्चा हो रही है,भ्रष्टाचार न सोने देती है न जीने देती है और न मरने देती है|श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे ने राष्ट्रीय आंदोलन शुरू किया था, भ्रष्टाचार को समाप्त करने के वादे के साथ केंद्र सरकार सत्‍ता में आयी इसके बावजूद भ्रष्टाचार बढ़ता गया|सरकार ने बताया था कि ९.८ प्रतिशत भ्रष्टाचार बढ़ा है घटा नहीं है, उन्होंने कहा कि देश भ्रष्टाचार से पीडि़त है आम आदमी त्रस्त है|भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चुनावी मुद्दा से आगे नहीं बढ़ पा रहा है भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कानून बनना चाहिए और भ्रष्टाचारियों को कठोर सजा दी जानी चा‍हिए|सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार को बने दो वर्ष हो गए दिल्ली में केजरीवाल सरकार भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बनी थी लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई संकल्प नहीं दिखता है|उन्होंने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार को समाप्त करने से कौन रोक रहा है|प्रधानमंत्री को पूरी ताकत के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और इस मामले में पूरा सदन उनके साथ है,उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गयी है|विकास के मामले में देश पाकिस्तान से भी नीचे चला गया है,सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचार से लाखों व्यक्तियों का नुकसान होता है इस पर अंकुश जरूरी है|  

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *