चिकित्सक पर हमला निंदनीय ; भगवान कुशवाहा |

nimchak bathani doctor, पटना ; जन अधिकार पार्टी (लो) का प्रतिनिधिमंडल आज गया के जय प्रकाश नारायण अस्पताल में पीड़ित चिकित्सक सतेन्द्र सिन्हा से मुलकात की|गौरतलब है कि पिछले दिनों राजद विधायक कुंती देवी के पुत्र ने नीमचक बथानी स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात चिकित्सक सत्येन्द्र कुमार सिन्हा को लाठी-डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था|प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने चिकित्सक श्री सिन्हा से उनके स्वास्थ लाभ की जानकारी के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली|श्री कुशवाहा ने पूरे घटनाक्रम को निंदनीय बताते हुए कहा कि सूबे में अराजक महौल ब्याप्त  है जब जनप्रतिनिधि ही कानून को हाथ में लेने लगे तब कैसे कोई कह सकता है कि राज्य में मंगलराज है|उन्होंने कहा कि जब से नीतीश कुमार ने लालू यादव की शरण से  कुर्सी पाई है बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है राज्य में शासन का इकबाल खत्म हो गया है|जन अधिकार पार्टी (लो) सरकार से मांग करती है कि राज्य में पुन: कानून का राज्य स्थापित किया जाए जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस ना करें|प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक कृष्ण नंदन यादव,राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद ,प्रधान महासचिव एज़ाज़ अहमद ,राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन और पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे |
0Shares

36 Comments on “चिकित्सक पर हमला निंदनीय ; भगवान कुशवाहा |”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *