भाजपा को राजनीतिक विरोधियों से व्यक्तिगत रंजिश : भक्तचरण दास

पटना : बिहार कांग्रेस के प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्तचरण दास ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक किया|बैठक को सम्बोधित करते हुए भक्तचरण दास ने कहा कि जिस महिला ने देश के प्रधानमंत्री का पद दो-दो बार ठुकराया है उसे राजनीतिक रंजिश में भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय के झूठे आरोप में बार-बार पूछताछ करके परेशान करने का साजिश रच रही है| उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में इस तरह की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है, भाजपा ने अपने राजनीतिक विरोधियों से व्यक्तिगत रंजिश पाल रखा है| 21 जुलाई को उन्होंने ईडी के द्वारा हमारी नेता सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है, उस दिन सभी कांग्रेसजन प्रदेश में धरना देंगे और 22 को सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी की जिला इकाई इडी के खिलाफ धरना देगी|2 अक्टूबर से प्रस्तावित कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बताते हुए कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3500 किमी की यात्रा के पूर्व बिहार के 9 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रत्येक जिले में  बूथ स्तर तक 75 किमी की यात्रा की जाएगी|इस बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि देश के सम्मानित परिवार और राजनीतिक धरोहर गांधी परिवार पर बार-बार ईडी द्वारा किया जा रहा हमला केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित है| भारतीय राजनीति में इससे घृणित सत्ता पक्ष नहीं देखा जा सकता है जो आज भाजपा ने कर रखा है, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में नियुक्त नवसंकल्प कार्यक्रम के पर्यवेक्षकों को धन्यवाद प्रेषित किया और आगे के सभी आंदोलनों के लिए कमर कस कर लड़ने के लिए तैयार रहने को निर्देशित किया|कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डॉ अशोक कुमार, अनुशाशन समिति के अध्यक्ष कृपा नाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, मुख्य सचेतक राजेश कुमार, मिडिया के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक विजेंद्र चौधरी, मुरारी प्रसाद गौतम, संतोष मिश्रा, आनंद शंकर, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण, ब्रजेश पाण्डेय, कुमार आशीष, लाल बाबू लाल, जया मिश्रा, आनंद माधव, सहित सभी जिला अध्यक्ष एवं मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे|

 

0Shares