प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया वारियर्स को सम्मानित किया

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश सोशल मीडिया के अध्यक्ष सौरभ सिन्हा सहित सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए मोमेन्टो देकर सम्मानित किया|प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के टॉप वारियर्स डा.शंकर चैधरी, केशव प्रसाद सिंहए,नदीम अख्तर अंसारी, नितिन कृष्णन, रूपेश कुमार, राम शिव लोकेश, संजय राय, राज किशोर चैधरी, उमेश कुमार शर्मा, प्रफुल्ल रंजन एवं  मो. सरफराज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने मोमेन्टो देकर सम्मानित किया| ये सोशल मीडिया के टॉप वारियर्स सोशल मीडिया के क्षेत्र में कई महीनों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर आमजन तक पहुंचा रहे हैं, इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बिहार कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने पत्रकारों को दी|

 

0Shares