महाशिवरात्रि शोभा यात्रा में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार स्थानीय खाजपुरा स्थित शिव  मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में सम्मिलित  हुए|  इस समारोह   में उन्होंने भगवान भोलेनाथ, माॅ पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की| महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर निकली शोभा यात्रा में शामिल संगठनों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर मुख्यमंत्री ने स्वागत किया|महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजकों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनन्दन किया|शोभा यात्रा में निकली भगवान भोलेनाथ की टोली का भव्य आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया| मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर, खाजपुरा जाकर भगवान भोलेनाथ एवं माॅ पार्वती की पूजा अर्चना भी की|इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल फागू चौहान भी उपस्थित थे,आयोजकों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया|इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तारकिषोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक  विनोद नारायण झा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे|

 

0Shares