मुख्यमंत्री ने बिहार डायरी 2022 का किया लोकार्पण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 देशरत्न मार्ग, मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित ‘जनता दरबार’ कार्यक्रम के पश्चात बिहार सरकार के सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी 2022 एवं कैलेण्डर 2022 का लोकार्पण कर राज्य की जनता को समर्पित किया|बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत काफी समृद्ध है, यह भूमि विभिन्न सभ्यताओं के पुष्पित एवं पल्लवित होने का साक्षी है, बिहार में प्रचुर प्राकृतिक विविधता देखने को मिलती है,कहीं पहाड़, कहीं नदियाॅ तो कहीं प्राकृतिक संपदाओं एवं जंगली जानवरों से भरपूर वन| प्रकृति की यह विविधता बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित  करती है,सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिये पूरी तरह से कृतसंकल्पित है|पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिये किया गया विकास ही टिकाऊ होगा, इसी को ध्यान में रखते हुये महत्वाकांक्षी जल-जीवन- हरियाली अभियान चलाया गया है|बिहार में ऐसे अनेक स्थल हैं जहाॅ पर्यटक प्राकृतिक परिवेष का आनंद उठाने के लिये आते हैं,पर्यावरण को संरक्षित रखते हुये ही इन स्थलों का विकास किया जा रहा है तथा पर्यटकीय सुविधा विकसित की जा रही है| लोगों को इससे अवगत कराने के उद्देश्य  से इस वर्ष के कैलेण्डर में ईको टूरिज्म की कुछ जगहों की झलकियाॅ कैलेंडर में दर्शाया गया है|कैलेण्डर के प्रथम पृष्ठ पर बापू के कथन को लिखा गया है कि ‘पृथ्वी से हमें जो कुछ मिलता है, वह हमारी आवश्यकता को पूरा करने के लिये पर्याप्त है लेकिन हमारे लालच को पूरा करने के लिये पर्याप्त नहीं है|कैलेंडर के अलग-अलग पृष्ठों में ईको टूरिज्म की अलग-अलग जगहों की झलकियाॅ दर्शायी गयी है|बिहार डायरी एवं कैलेण्डर के लोकार्पण के अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री  सुनील कुमार, खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक  एस.के. सिंघल, अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विवेक कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  चंचल कुमार, खान एवं भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती हरजोत कौर, सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे|

0Shares