बिहार प्रदेश कांग्रेस ने किया सात सदस्यीय समिति का गठन

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्य सम्पादन को लेकर सात सदस्यीय समिति का गठन किया है|प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से चुनाव सम्बंधित कार्यों के सम्पादन के लिए बनी कमिटी में यूवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष को प्रभारी नियुक्त करते हुए मृणाल अनामय, नीरज यादव, ई राजेश कुमार, राजीव सिन्हा, कमल कुमार कमलेश एवं ज्ञान रंजन को कमिटी का सदस्य बनाया गया है|इस कमिटी की गठन की सूचना देते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि यह समिति प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से दोनों विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव सम्बन्धी कार्यों का सम्पादन करेंगे|

 

0Shares