पहली बार शाही लीची का लंदन किया गया निर्यात : कृषि मंत्री

पटना : कृषि विभाग,बिहार सरकार एवं कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के संयुक्त प्रयास से मुजफ्फरपुर के भौगोलिक उत्पाद शाही लीची का पांच सौ किलोग्राम निर्यात लंदन किया गया| इससे पहले 750 किलोग्राम शाही लीची दुबई भेजने का प्रयास किया गया परन्तु असामायिक वर्षा के कारण लीची भीगने से उसे नहीं भेजा जा सका, परन्तु 26 मई को पुनः दुबई निर्यात करने का प्रयास विभाग द्वारा किया जा रहा है|वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एपीडा के अध्यक्ष डाॅ. एम. अंगामुथ्थु एवं सचिव कृषि विभाग डाॅ.एन. सरवण कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर बिहार से लंदन के लिए रवाना किया गया|कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने शाही लीची के निर्यात पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की एपीडा के सहयोग से आगामी वर्षों में शाही लीची के साथ अन्य उत्पादों का भी अधिक मात्रा में निर्यात किया जायेगा|

0Shares