दिल्ली सरकार ने उठाया बिहार के कामगारों का खर्चा : सुशील सिंह

पटना : दिल्ली में फंसे बिहार के प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे ने पहली ट्रेन चलाने का फैसला लिया रेलवे ने शुक्रवार को बिहार के लिए पहली ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना हुई|श्रमिक स्पेशल ट्रेन दिल्ली के अलग-अलग रैन बसेरों में रह रहे बिहार के तकरीबन 12 सौ प्रवासी कामगारों को लेकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई|इसकी जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ने बताया कि राज्यों में जाने वाली ट्रेनों का खर्च 85 प्रतिशत केंद्र सरकार देगी 15प्रतिशत राज्य सरकार को देना है,किंतु दिल्ली से बिहार जाने वाली ट्रेन का खर्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने उठाया है|उन्होंने कहा कि तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ने के साथ ही दिल्ली में फंसे मजदूरों को वापस भेजने की प्रक्रिया विगत दिनों शुरू हो गई थी, ऐसे में दिल्ली सरकार ने भी अपने यहां नोडल अधिकारियों की एक टीम बनाई है,जो देश के अलग-अलग राज्यों के साथ कॉर्डिनेशन का काम कर रहे हैं|श्री सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने अभीतक दिल्ली-एनसीआर में फंसे लोगों के घर वापसी को लेकर कोई स्पस्ट कार्यक्रम दिखाई नहीं दे रही है,बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने संसाधन की कमी का रोना रोकर अपने हाथ पहले ही खड़े कर दिए हैं,वाद्य होकर अंत मे दिल्ली से बिहार जाने का सारा खर्च दिल्ली सरकार ने उठाने का निर्णय किया|पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू प्रकाश ने बिहार प्रभारी सह राज्यसभा सांसद संजय सिंह एवं बिहार अध्यक्ष सुशील सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे बिहारी कामगारो का पीड़ा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष रखा और लोगों को बिहार भेजने की व्यवस्था कराई|

0Shares