पीएम का संकल्प सबका साथ सबका विकास : रविशंकर प्रसाद

पटना : शहर हो या गांव सबका साथ सबका विकास का प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प देश में एक नया आयाम स्थापित करेगा,इसकी चर्चा केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दनियावां में सभा को संबोधित करते हुए कहा|श्री प्रसाद पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं,अपने जन संपर्क अभियान के तहत दनियावां हाई स्कूल एवं दनियावां सभागार भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया,बैठक में ग्रामीण क्षत्रों से बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे|बैठक में वक्ताओं ने  कहा कि इलाके की जनता प्रधान मंत्री मोदी के हाथ को मजबूत करने को कृत संकल्पित है,पुनः एक बार मोदी सरकार के पक्ष में पूरे देश में आंधी चल रही है|बैठक में वशिष्ठ नारायण सिंह,पूर्व एमएलसी विवेक ठाकुर,जदयू जिलाध्यक्ष कमाल परवेज,बाल्मीकिजी, जदयू पटना महानगर अध्यक्ष सीताराम पाण्डेय,पूर्व प्रत्याशी जदयू अजय सिंह,पूर्व मुखिया अशोक सिंह,फतेहपुर मुखिया उमेश सिंह,शत्रुघ्न सिंह,यशवंत सिंह,प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य रामजी सिंह,सरोज रंजन पटेल,विश्वनाथ भगत,कला संस्कृति मंच के संयोजक वरुण कुमार सिंह,सतीश मुखिया, निर्भय सिंह,रंजित कुमार,दिलीप सिंह,राकेश यादव,बिट्टू,रौकी मुखिया,शेलेश महतो,संतोष,राजू सिंह एवं महेश उपस्थित थे|

1Shares