देश को धर्म एवं संप्रदाय पर बांटा जा रहा : शक्ति सिंह गोहिल

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमिटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई,बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि आज देश चैराहे पर खड़ा है,केन्द्र की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार प्रहार कर रही है,देश को धर्म एवं सम्प्रदाय के आधार पर बांटा जा रहा है|उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पंचायत स्तर के कार्यकर्त्ता से लेकर राज्य स्तरीय बड़े नेता सभी मतभेदों को भुलाकर बिहार में महागठबंधन  के सभी प्रत्याशियों के जीत का मार्ग प्रशस्त करें|श्री गोहिल ने सभी नेताओं से अनुरोध किया कि वे व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर कांग्रेस की विचारधारा पर चलेंगे तो कांग्रेस संगठन में मजबूती आयेगी|गोहिल ने सभी कांग्रेसजनों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने प्रभाव के क्षेत्र में कांग्रेस एवं महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिये लग जायें,साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली में जारी किए गए घोषणा -पत्र को सदाकत आश्रम में जारी करते हुए पार्टी की नीति एवं उसके क्रियान्वन को लेकर विस्तार से पत्रकारों को बताया|इस अवसर पर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि चुनाव की रणभेरी बज चुकी है सभी कांग्रेसजनों को अपने मतभेद भुलाकर महागठबंधन उम्मीदवार की जीत के लिये कार्य करना चाहिये|प्रदेश अभियान समिति के अध्यक्ष डा.अखिलेश प्रसाद सिंह (राज्यसभा सांसद) ने कहा कि अभियान समिति प्रदेश में महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार-प्रसार करेगी|इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार,अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव डा.चंदन यादव,प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा.समीर कुमार सिंह,पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक,विश्व मोहन शर्मा, संजीव प्र.टौनी, डा.ज्योति, राजेश राम (एमएलसी),मदन मोहन तिवारी (विधायक), भावना झा, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार,मनोज कुमार सिंह,जनार्दन शर्मा, डा.अजय कुमार सिंह,लाल बाबू लाल,प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा,इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह,शीला कुशवाहा,सुन्दर साहनी,मृत्युन्जय सिंह गंगा,डा.अम्बर नौशाद ने भी विचार रखे|बैठक के प्रारम्भ में अभियान समिति के संयोजक प्रो.अम्बुज किशोर झा ने लोकसभा चुनाव 2019 एवं कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र के बारे विस्तृत जानकारी दी|

 

1Shares