खगड़िया : खगड़िया लोकसभा सीट से महागठबंधन उम्मीदवार सह विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन किया|नामांकन के बाद संसारपुर (पुलिस मैदान) में महागठबंधन की ओर से आयोजित विशाल सभा में मुकेश सहनी ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है,संविधान से मिले अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है,मुकेश सहनी ने कहा कि संविधान की रक्षा और खगड़िया का विकास मेरी प्राथमिकता है|सभा को राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री सह दरभंगा लोकसभा सीट से महागठबंधन उम्मीदवार अब्दुलबारी सिद्दिकी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुकेश सहनी को विजय बनाने की अपील की|उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी पार्टी की जीत के लिए नहीं बल्कि देश और संविधान बचाने के लिए है|सभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू कुमार,हम जिलाध्यक्ष संजय यादव,रालोसपा जिलाध्यक्ष अमित कुमार मंटू,पूर्व मंत्री सह विधायक श्रीनारायाण यादव,पूर्व मंत्री सह विधायक अब्दुल गफूर,विधायक चंदन राम एवं पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने भी संबोधित किया|